{"_id":"6632861e9e5313b6520d9acc","slug":"there-is-no-one-at-home-yet-a-bill-of-rs-34-thousand-has-arrived-almora-news-c-232-1-alm1001-111380-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: घर में कोई नहीं फिर भी आ गया 34 हजार रुपये का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: घर में कोई नहीं फिर भी आ गया 34 हजार रुपये का बिल
Wed, 01 May 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 01 May 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
सल्ट में यूपीसीएल के एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि बगैर बिजली का उपयोग किए ही उसके सही मीटर को खराब बताकर 34 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। उपभोक्ता ने इसका विरोध करते हुए बिल ठीक करने की गुहार लगाई तो यूपीसीएल के अधिकारियों ने उसके साथ अभद्रता की।
सल्ट के पीनाकोट निवासी प्रकाश बिष्ट ने कहा कि उसका परिवार लंबे समय से चंडीगढ़ रहता है। उसने अपने पैतृक मकान में बिजली का कनेक्शन लिया है। लंबे समय से घर में बिजली का उपयोग बंद है। घर लौटकर जब वह कनेक्शन कटवाने के लिए मीटर सहित एसडीओ कार्यालय पहुंचा तो मीटर खराब बताते हुए उसे 34,746 रुपये का बिल थमा दिया। बताया कि जब मीटर की जांच की गई तो वह सही मिला और रीडिंग भी बेहद कम निकली। उसने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
Iसंबंधित व्यक्ति के घर में लगा मीटर बंदरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था, इस कारण आईडीएफ के अनुसार बिल बनाया गया था जो सही है। संबंधित उपभोक्ता ने ही कार्यालय पहुंचकर बेवजह विवाद किया। हमारी तरफ से कोई विवाद नहीं किया गया। सभी आरोप निराधार हैं। -तसनीब अनवर, एसडीओ, ऊर्जा निगमI