फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   there is no help from central

संकट की घड़ी में राज्य को सहयोग नहीं कर रहा केंद्र

Fri, 08 Jul 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 08 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
there is no help from central
पत्रकार वार्ता में मौजूद प्रदीप टम्टा। - फोटो : अमर उजाला

 कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा है कि आपदा को लेकर भाजपा राजनीति कर रही है। केंद्र सरकार ने राज्य में आई आपदा का संज्ञान तक नहीं लिया है और न ही संकट की इस घड़ी में राज्य को मदद की है। वहीं आपदा के समय भाजपा का राज्य का शीर्ष नेतृत्व केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान तलाश रहा था।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर लौटे श्री टम्टा यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक अमले ने त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू किए। सीएम हरीश रावत और जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल क्षेत्र का भ्रमण कर चुके हैं। प्रभावितों को राज्य सरकार हरसंभव मदद कर रही है।  प्रभावितों की मदद करने में जान गवां बैठे लोगों की शहादत को सम्मान मिलना चाहिए। इसको लेकर राज्य और केंद्र स्तर पर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपदा के मृतकों के परिवारों की आजीविका के लिए योग्यतानुसार नौकरी सुरक्षित की जानी चाहिए।  राज्य के खतरे वाले 352 गांवों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को आपदा के मानकों में संशोधन कर प्रभावितों को हरसंभव मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र ने नमामि गंगे योजना शुरू की है। इसमें कुमाऊं की नदियों को भी शामिल किया जाना चाहिए।  इस मौके पर संसदीय सचिव मनोज तिवारी, विपिन भट्ट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राजेश बिष्ट, पूरन रौतेला, त्रिलोचन जोशी, भूपेंद्र भोज आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed