फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   There are no pediatricians in seven CHC centers of Almora district

Almora News: अल्मोड़ा जिले के सात सीएचसी केंद्रों में नहीं हैं बाल रोग विशेषज्ञ

Sat, 28 Jun 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
There are no pediatricians in seven CHC centers of Almora district
अल्मोड़ा। जिले की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से लोग परेशान हैं। जिले के सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रोंं में लंबे समय से बाल रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त हैं। इसके बाद भी नियुक्ति के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोगों को मजबूरी में बच्चों के उपचार के लिए जिला अस्पताल या निजी अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके बाद भी उनका दर्द किसी को नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंष इसमें सल्ट और द्वाराहाट में ही बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। जैती, लमगड़ा, धौलादेवी, देघाट, चौखुटिया, भिकियासैण, संगरी में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। लंबे समय से यहां के लोग बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग और सरकार की ओर से नियुक्ति के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जैती निवासी लीला देवी ने बताया कि बच्चों को सर्दी, जुकाम आदि की दवाएं तो सीएचसी से मिल जाती हैं, लेकिन कोई गंभीर समस्या हो तो बाल रोग विशेषज्ञ न होने के कारण जिला अस्पताल आना पड़ता है। धौलादेवी निवासी रमेश जीना ने बताया कि कई बार बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात केंद्रों में रोज पहुंचते 30 नवजात और बच्चे
पेट, आंख, गले के संक्रमण, जुखाम-खांसी, बुखार, डिहाइड्रेशन, भूख कम लगना, डायरिया और त्वचा संक्रमण जैसी परेशानी को लेकर उपचार के लिए लोग पहुंचते हैं। बाल रोग के चिकित्सक की कमी के चलते लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और निजी डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है। संवाद
इनसेट कोट

सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञों के पद रिक्त हैं। इन पदों पर तैनाती के लिए शासन को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं। जल्द समाधान की उम्मीद है।
- डॉ. नवीन तिवारी, सीएमओ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed