फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The women staged a silent protest in Collectorate

महिलाओं ने कलक्ट्रेट में मौन प्रदर्शन किया

Fri, 23 Dec 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 23 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
The women staged a silent protest in Collectorate
मौन प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

  हवालबाग विकासखंड के बज्वाड़, झसियाटाना समेत कई गांवों में शराब का अवैध  कारोबार खूब फल-फूल रहा है।  स्कूली बच्चे भी नशे की गिरफ्त में आ रहे  हैं। शराब की अवैध बिक्री से परेशान विभिन्न गांवों की महिलाएं बृहस्पतिवार को  कलक्ट्रेट में पहुंचीं और उन्होंने मौन प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी  को ज्ञापन देकर अवैध रूप से शराब का धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ  कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि  हवालबाग विकासखंड के  बज्वाड़, झसियाटाना समेत कई गांवों में शराब का अवैध कारोबार खूब फल-फूल  रहा है। स्कूली बच्चे नशे के दलदल में फंस रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब के धंधेबाज लालच देकर बच्चों को नशे की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब की अवैध बिक्री होने के कारण क्षेत्र का माहौल दिन प्रतिदिन खराब हो रहा है। शाम होते ही गांवों के मुख्य रास्तों पर शराबियों का डेरा जम जाता है। नशे में धुत शराबी कई बार महिलाओं से अभद्रता कर देते हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने शराब के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मौन प्रदर्शन करने वालों में दीपा देवी, हेमा  देवी, अनीता , लक्ष्मी प्रसाद, अनीता देवी, गीता देवी, पुष्पा देवी,  गोविंदी देवी,रवींद्र कुमार, अनिल कुमार, रवींद्र सिंह चौहान, हीरा सिंह  बिष्ट, चंपा देवी, दिया देवी, कमला चौहान, कविता देवी, संगीता देवी, हेमा  अधिकारी, ममता नेगी, योगिता अधिकारी, रेखा देवी, नीमा गोस्वामी, सरिता  देवी, आशा देवी आदि शामिल थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed