{"_id":"571e52b34f1c1b3a64a9180c","slug":"the-water-level-in-the-lock-on-the-occurrence-someshwar-shiv-mandir-naule","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल स्तर घटने पर सोमेश्वर शिव मंदिर नौले में भी ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल स्तर घटने पर सोमेश्वर शिव मंदिर नौले में भी ताला
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
नौला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरमी बढ़ने और बारिश नहीं होने से जल स्रोतों का स्तर लगातार कम होते जा रहा है। जलस्तर गिरने से शिव मंदिर सोमेश्वर स्थित नौले में भी अब ताला लगा दिया गया है। पानी भरने के लिए सुबह और शाम एक-एक घंटे नौले का ताला खोला जा रहा है, ताकि लोग पानी भर सकें।
तहसील क्षेत्र के गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। सोमेश्वर और आसपास के इलाकों में जल संकट गहराने पर लोग शिव मंदिर नौले पर ही आश्रित रहते हैं। अब नौले का भी जल स्तर घटने लगा है। नौले में काफी कम पानी हो गया है। इसको देखते हुए मंदिर समिति ने अब नौले के गेट पर ताला लगा दिया है। मंदिर समिति लोगों की सुविधा के लिए सुबह छह से सात बजे तक और शाम को पांच बजे से छह बजे तक नौले का ताला खोल रही है। इस दौरान लोग नौले में पानी भरने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
नौले में पानी का स्तर घटते जा रहा है। पानी की कमी को देखते हुए नौले में ताला लगाने का निर्णय लिया गया है। सुबह और शाम एक-एक घंटे नियमित रूप से ताला खोला जा रहा है।
विज्ञापन
राम भारती, मंदिर पुजारी।
पूरे क्षेत्र में जल संकट व्याप्त है, लेकिन इस ओर पेयजल से संबंधित विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जनप्रतिनिधि भी उदासीन बने हुए हैं। पीने के पानी और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ग्रामीण को हर वर्ष गरमी के सीजन में काफी दिक्कतें होती हैं।
रमेश भारती।
क्षेत्र में पानी का संकट व्याप्त है। पेयजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोग दूरदराज के क्षेत्रों से पानी लाकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। अधिकांश समय पानी की व्यवस्था करने में लग रहा है। पर गांवों के लिए पर्याप्त पेयजल आपूर्ति करने वाली योजनाएं बनाने में विभाग अब तक नाकाम ही साबित हुए हैं।
गोविंद गिरि।