फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The wall began to crumble even before becoming the stones

दीवार बनने से पहले ही उखड़ने लगे पत्थर

Thu, 04 Jun 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 04 Jun 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खचार खेल मैदान में बनाए जा रहे हेलीपैड में गुणवत्ता का अभाव है। पूरी दीवार बनने से पहले ही पत्थर उखड़ने लगे हैं। बुधवार को राज्य टी बोर्ड के उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत ने निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण किया तो खामियां उजागर हुईं। उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता सुधारने की हिदायत दी।
विज्ञापन


कठायत का कहना है कि सरकार धन का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। चाहरदीवार की गुणवत्ता निमभन दर्जे की है। बाहरी दीवार मजबूत आरसीसी से बनाई जानी चाहिए। ताकि बरसात में नाले में बाढ़ आने की स्थिति में हेलीपैड को कोई नुकसान न हो। उन्होंने मौके पर मौजूद तहसीलदार धनीराम से निर्माण कार्यों पर नजर बनाए रखने को कहा।

विज्ञापन


इस मौके पर नायब तहसीलदार दीवानसिंह बिष्ट, रजिस्टार कानूनगो नंदन सिंह नेगी, पेशकार कौशिक बनौला, शंकर रावत, जीवन नेगी, पवन पांडे, कुंदनसिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खचार खेल मैदान में हैलीपैड का निर्माण एडीबी आपदा के माध्यम से किया जा रहा है। निर्माणाधीन हेलीपेड में एक साथ पांच हेलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था की गई है। हेलीपैड का निर्माण कार्य वुडहिल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को सौंपा गया है। इसके लिए 4200 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।


बताया गया कि इसमें एक साथ पांच हेलीकॉप्टर उतर सकते हैं, जिससे आपदा के समय किसी भी स्थिति से निपटने में आसानी होगी। हेलीपेड के साथ ही शौचालय और गार्ड रूम का निर्माण भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed