फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The villagers of Utia village raised the demand for road construction.

Almora News: उटिया गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Utia village raised the demand for road construction.
अल्मोड़ा। भैसियाछाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत उटिया के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह नेगी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का सर्वे होने के बावजूद आज तक ग्राम पंचायत सड़क सुविधा से वंचित है। सड़क निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के अभाव में क्षेत्र की खेती बंजर होती जा रही है और पलायन लगातार बढ़ रहा है। एक समय गांव में नाशपाती, सेब, संतरा, माल्टा, नींबू और आलू का प्रचुर मात्रा में उत्पादन होता था, लेकिन सड़क सुविधा नहीं होने के कारण किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

इससे लोगों का खेती-किसानी से मोहभंग होता जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि किसी व्यक्ति के बीमार होने या गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए आज भी डोली के सहारे करीब पांच किलोमीटर दूर मुख्य मोटर मार्ग तक लाना पड़ता है, जिससे गंभीर परिस्थितियों में जान का खतरा बना रहता है। उन्होंने क्षेत्र में सड़क निर्माण शुरू कराने कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह नेगी, लछम सिंह, राम सिंह, राजेंद्र नेगी, मोहन नेगी, भवान सिंह नेगी, विक्रम नेगी, किशन सिंह नेगी, राजू बिष्ट, दीपक बिष्ट एवं दीवान बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed