फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The villagers of Toli yearn for water, quenching their thirst by carrying water from streams

Almora News: तोली के ग्रामीण पानी को तरसे, नौले-धारों से पानी ढोकर बुझ रही प्यास

Sun, 23 Apr 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 23 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Toli yearn for water, quenching their thirst by carrying water from streams
कोटली-जागेश्वर सड़क निर्माण के दौरान इस तरह पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर बह रहा पानी। स
अल्मोड़ा। जिले के गांवों में पेयजल संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। गर्मी के साथ यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। धौलादेवी के तोली गांव में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप है और यहां की 250 से अधिक की आबादी पानी के लिए परेशान है। सड़क निर्माण के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। हालात यह हैं कि सड़क पर पानी बर्बाद हो रहा है और ग्रामीण नौले-धारों की दौड़ लगाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

धौलादेवी विकासखंड में कोटली से जागेश्वर तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व सड़क निर्माण के दौरान 60 से अधिक परिवार वाले तोली गांव को जलापूर्ति करने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे अब तक ठीक नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

ऐसे में इस गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप है जिससे 250 से अधिक की आबादी परेशान है। ग्रामीण किसी तरह नौले-धारों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। इधर नौले-धारों का पानी भी यहां की आबादी के लिए पर्याप्त नहीं हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बोले ग्रामीण
एक सप्ताह पूर्व लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। कई बार मांग के बावजूद भी लाइन ठीक नहीं की जा रही है। हमारी परेशानी देखने वाला कोई नहीं है। - गोपाल दत्त पांडे, प्रधान, तोली।
==
हम पानी के लिए तरस गए हैं लेकिन हमारी सुध नहीं ली जा रही है। गर्मी के मौसम में पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। क्षतिग्रस्त लाइन कब ठीक होगी यह कोई नहीं जानता। - संजय सिंह पिलख्वाल।
==
सरकारी मशीनरी की लापरवाही से हमें पानी के लिए नौले-धारों की दौड़ लगानी पड़ रही है। वहां से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। गर्मी में दिक्कत काफी बढ़ गई है। = अमित पांडे।
==
उम्र के इस पड़ाव में मुझ जैसे बुजुर्गों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी भरना पड़ रहा है। जल्द ही क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कर हमें राहत देने के प्रयास किए जाने चाहिए। - नारायण दत्त पांडे।

==
मामले का संज्ञान लिया जाएगा। जल्द क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाएगी। - राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, पीएमजीएसवाई, अल्मोड़ा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed