फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The village became a threat hanging electrical wires Chanduli

चनौली गांव में झूलते बिजली के तार बने खतरा

Mon, 03 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। Updated Mon, 03 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The village became a threat hanging electrical wires Chanduli
चनौली गांव में झूलते बिजली के तार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक के चनौली गांव में बिजली के झूलते तार ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं। इसके चलते कई बार तो गांव की बिजली गुल हो जाती है और ग्रामीण को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है। क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल और पदाधिकारियों के सम्मुख ग्रामीणों ने समस्या रखी।

गांव के प्रधान रमेश लाल ने बताया कि झूलते बिजली के तार ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। झूलते तारों से करंट लगने का खतरा बना रहता है। तेज हवा चलने पर झूलते तारों से शॉर्टसर्किट हो जाता है। इस कारण गांव की बिजली गुल हो जाती है। इस बारे में बार ऊर्जा निगम को अवगत करा दिया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता से टेलीफोन पर वार्ता की और झूलते तारों को दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कई नई योजनाएं शुरू की हैं। जिनका लाभ जनता को मिल रहा है। भाजपाइयों ने प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामी भी जनता के सम्मुख रखी। भ्रमण में प्रो. एसएस पथनी, जीवन सिंह देवड़ी, उमेद सिंह चम्याल, पूर्व प्रधान जग्यूड़ा श्याम राम आर्या, मोती सिंह बिष्ट, बलदेव आर्या, शंकर सिंह आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed