{"_id":"6843d005ca39c019b00fffa2","slug":"the-tyre-of-a-vehicle-going-from-doon-to-deghat-burst-in-the-forest-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora: दून से देघाट जा रही गाड़ी का टायर जंगल में फटा, स्टेपनी भी थी पंक्चर; पुलिस ने परिवार को गांव पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: दून से देघाट जा रही गाड़ी का टायर जंगल में फटा, स्टेपनी भी थी पंक्चर; पुलिस ने परिवार को गांव पहुंचाया
Sat, 07 Jun 2025 11:07 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:07 AM IST
सार
देहरादून से अल्मोड़ा जिले के चकरोटी देघाट जा रहा एक परिवार गाड़ी का टायर फटने से देर रात जंगल में फंस गया। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवार की मदद की और उन्हें गांव पहुंचाया।
विज्ञापन
गाड़ी का टायर जंगल में फटा (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
देहरादून से अल्मोड़ा जिले के चकरोटी देघाट जा रहा एक परिवार गाड़ी का टायर फटने से देर रात जंगल में फंस गया। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवार की मदद की और उन्हें गांव पहुंचाया। बृहस्पतिवार देर रात देघाट जा रहे विनोद ने पुलिस को सूचना दी कि वह परिवार सहित गांव जा रहे हैं।
विज्ञापन
गाड़ी का टायर फटने से वह जंगल में फंस गए हैं। यहां से उनके घर की दूरी 16 किमी है। पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची तो पता चला कि गाड़ी में रखी स्टेपनी भी पंक्चर है।थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद, हेमंत मनराल, रविंद्र कंबोज ने उन्हें अपने वाहन में बैठाया और 16 किमी दूर उनके गांव छोड़ा।
विज्ञापन