फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The truck crushed the bike rider student death

ट्रक ने बाइक सवार छात्र को कुचला, मौत

Thu, 04 Jun 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Thu, 04 Jun 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन

धारानौला मार्ग में सिकुड़ा बैंड के पास बुधवार शाम ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है। पुलिस ट्रक की ढूंढखोज में लगी है।

विज्ञापन


लाला बाजार निवासी शुभम धवन (16) पुत्र अशोक धवन बुधवार शाम बाइक से धारानौला की ओर आ रहा था। उसके साथ मकेड़ी निवासी मनीष पवार, प्रतीक लाल भारती भी बाइक में सवार थे। सिकुड़ा बैंड के पास बाइक असंतुलित होकर सड़क में गिर गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने शुभम को कुचल दिया।
विज्ञापन


राहगीरों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा। बेस अस्पताल के चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मनीष और प्रतीक का बेस अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम ने इसी साल पाइनवुड पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। कुछ माह पूर्व ही शुभम के बड़े भाई की भी मौत हो गई थी। दो बेटों की मौत से धवन परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed