{"_id":"723119b881665c7be18d3f43b980d071","slug":"the-training-started-mountain-biking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंटेन बाइकिंग का प्रशिक्षण शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंटेन बाइकिंग का प्रशिक्षण शुरु
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Mon, 19 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड साइकिलिस्ट और हाई एडवेंचर संस्था क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देगी। संस्था ने इसके लिए अल्मोड़ा में माउंटेन बाइक स्टेशन शुरू कर दिया है। माउंटेन बाइकिंग के शौकीन युवाओं को संस्था के प्रशिक्षक निशुल्क प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
माउंटेन बाइक स्टेशन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने से जहां रोजगार के मौके बढ़ेंगे, वहीं साइकिल का उपयोग करने से बेहतर स्वास्थ्य के साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर भरत साह, नंदन रावत, जयमित्र बिष्ट, हुकुम रावत, गोकुल साही, गोकुल बिष्ट, सुबोध वर्मा, सिद्धार्थ जोशी, रघुवीर कालाकोटी, शैलेंद्र साह आदि मौजूद थे। बाद में पांडेखोला तक साइकिल रैली निकाली।
विज्ञापन