फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The threat of corona has not been postponed, stay alert: DM

कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नही, त्योहारी सीजन में सर्तक रहें: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
The threat of corona has not been postponed, stay alert: DM
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने प्रशासन, चिकित्सा, पुलिस समेत अन्य अधिकारियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर अनलॉक-5 के दिशा-निर्देशों का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनलॉक-5 के तहत अब लगभग सभी स्थलों पर गतिविधियां तेजी से शुरू हो गई हैं। ऐसे में अब और अधिक सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी। कोविड संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने त्योहारी सीजन और शादी समारोह में विशेष सर्तकता बरतने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पालिकाओं के अधिकारियों को घर-घर कूड़ा उठाने वाले वाहनों से कोविड-19 संक्रमण और बचाव की जानकारी लाउडस्पीकरों से देने के निर्देश दिए। सरकारी और अर्द्ध सरकारी संस्थानों पर बैनर, पोस्टर, सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स स्थापित कर आम जनता को जागरूक करने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि जरूरी सामग्री के लिए आने वाले लोगों को मास्क और उचित सामाजिक दूरी का पालन कराएं। लोगों को बताएं कि बिना मास्क के सामान नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से घबराने की आवश्यकता नही है लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए अपने हाथों को अच्छी तरह साबुन से साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed