{"_id":"5884f0794f1c1b4258efe833","slug":"the-tet-examination-candidates-in-the-district-almodha-3059","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा जिले में 3059 अभ्यर्थियों ने दी टीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा जिले में 3059 अभ्यर्थियों ने दी टीईटी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा परिषद रामनगर की ओर से आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रथम और द्वितीय की परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। जिले में टीईटी प्रथम और द्वितीय के लिए कुल पंजीकृत 3354 अभ्यर्थियों में से 3059 ने परीक्षा दी, 295 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
टीईटी प्रथम के लिए जिले में कुल 741 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
इसमें से 658 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 83 अनुपस्थित रहे। टीईटी द्वितीय के लिए जिले में पंजीकृत 2613 अभ्यर्थियों में से 2401 परीक्षा में शामिल हुए, 212 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। टीईटी प्रथम के लिए जीजीआईसी अल्मोड़ा, रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा और मिशन इंटर कालेज रानीखेत को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
टीईटी द्वितीय के लिए जीजीआईसी अल्मोड़ा, रैमजे इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, एडम्स गल्स इंटर कालेज, जीआईसी, विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा, मिशन इंटर कालेज रानीखेत, जीजीआईसी रानीखेत, नेशनल इंटर कालेज रानीखेत, जीआईसी मजखाली को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। मुख्य शिक्षा अधिकारी एके सिंह ने बताया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। नोडल केंद्र अल्मोड़ा के लिए जिला शिक्षाधिकारी हर्ष बहादुर चंद और रानीखेत केंद्रों के लिए जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) राय साहब यादव को नोडल प्रभारी नियुक्त किया गया था।