{"_id":"69dfd9889a68ca7ea602fdde","slug":"the-syalde-bikhauti-fair-is-celebrated-with-great-enthusiasm-at-the-talla-manila-temple-almora-news-c-232-1-alm1019-142188-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तल्ला मानिला मंदिर में स्याल्दे बिखौती मेले की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तल्ला मानिला मंदिर में स्याल्दे बिखौती मेले की धूम
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लाक के तल्ला मानिला मंदिर में बुधवार को हर वर्ष की तरह भव्य स्याल्दे बिखौती मेला आयोजित किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूरदराज से पहुंचे हजारों लोगों ने मां मानिला देवी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। मेले में मंदिर परिसर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। लोगों ने मां मानिला देवी का आशीर्वाद लेकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
नंदन सिंह मनराल ने बताया कि मेले में जय नंदा लोक कला केंद्र के कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मेले में समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन भैरव दत्त लखचौरा ने किया। वहीं विमला मनराल, गणेश रावत और अन्य कलाकारों ने त्यर पहाड़ म्यर पहाड़, ता छुमा ता छुमा, धना धना धनुली और खोल दे माता खोल भवानी जैसे गीतों व झोड़ों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मेले में लगे झूलों का बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने जमकर आनंद लिया। इस अवसर पर महेश्वर सिंह मेहरा, संजय सत्यवली, नरेंद्र बिष्ट और शिवम नैनवाल सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।