{"_id":"57c9b0514f1c1bc9592cbe83","slug":"the-statement-from-abroad-through-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विदेश से लिए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विदेश से लिए बयान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम जनता को सुगमता से न्याय दिलाने और न्यायालयों में वादों को निस्तारण में तेजी लाने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग से विदेश से साक्ष्य लेने का जिले में पहला मामला सामने आया है। जिला जज डा. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने दीवानी वैवाहिक वाद के एक मामले में स्काटलैंड (यूनाईटेड किंगडम) निवासी महिला के वीडियो कांफ्रेंसिंग से बयान लिए।
विज्ञापन
नरेंद्र राय पुत्र केदारनाथ हाल निवासी चितई तिवारी (अल्मोड़ा) और पत्नी इमोजेन कैनेडी निवासी कोर्ट लैंड टीडी-07, 4-एबी, सैल्कर्क स्काटलैंड के मध्य विवाह हुआ था। उसके बाद विवाह विघटित करने के लिए 20 जुलाई 2006 को दीवानी (वैवाहिक) वाद पंजीकृत हुआ था। इस मामले को लेकर जिला जज डा. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने शुक्रवार को इमोजेन कैनेडी पत्नी नरेंद्र राय निवासी कोर्ट लैंड के बयान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लिए। जिले में न्यायालय द्वारा विदेश से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए साक्ष्य लेने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन