{"_id":"5ca649b7bdec226dae66a446","slug":"the-school-was-closed-for-the-second-day-after-the-teacher-did-not-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के नहीं आने से दूसरे दिन भी स्कूल बंद रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के नहीं आने से दूसरे दिन भी स्कूल बंद रहा
Thu, 04 Apr 2019 11:45 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
बंद पड़े राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ली भ्याड़ी में शिक्षिका का इंतजार करते बच्चे।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए शिक्षा सत्र में शिक्षा व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है। सल्ट ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ली भ्याड़ी की एकमात्र शिक्षिका दूसरे दिन भी विद्यालय नहीं आईं और स्कूल बंद रहा। बच्चे साढ़े नौ बजे तक शिक्षिका का इंतजार करते रहे। शिक्षिका के नहीं आने पर बच्चे दस बजे अपने-अपने घरों को लौट गए।
पहाड़ के दूरस्थ गांवों में सरकारी विद्यालयों की हालत कितनी खराब है इसका नमूना राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ली भ्याड़ी है। इस विद्यालय में तैनात एक मात्र शिक्षिका बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी विद्यालय नहीं पहुंची। गांवों से बच्चे निर्धारित समय पर स्कूल पहुंच गए थे लेकिन साढ़े नौ बजे तक शिक्षिका विद्यालय नहीं पहुंची। शिक्षिका की लापरवाही से देश के भावी कर्णधारों का भविष्य चौपट हो रहा है। सूचना मिलने पर गांव की प्रधान गणेशी देवी नौ बजे विद्यालय पहुंचीं। प्रधान ने मौके पर से ही खंड शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन इसके बाद भी शिक्षिका नहीं पहुंची। बाद में करीब दस बजे बच्चे अपने-अपने घरों को चले गए। प्रधान ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में अन्य शिक्षक की तैनाती करने की मांग की है। इधर खंड शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी ने बताया कि शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अन्यथा संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।