फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The route will be closed for four days from today, know the new plan

Almora News: आज से चार दिन बंद रहेगा रूट, जानें नया प्लान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The route will be closed for four days from today, know the new plan
अल्मोड़ा। कैंची मंदिर के स्थापना दिवस और मेले के चलते अल्मोड़ा का यातायात डायवर्जन 13 जून से 16 जून तक लागू रहेगा। इस दौरान वाहन दूसरे रूटों से घूमकर आवाजाही करेंगे। इससे पहाड़ से हल्द्वानी जाने और आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यातायात डायवर्जन प्लान के तहत वाहन दूसरे मार्गों से संचालित होंगे। इससे अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ पहाड़ के तीन जिलों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चार दिनों तक हल्के और भारी सवारी वाहन व माल वाहक वाहनों के आवागमन (रूट डायवर्जन प्लान और जीरो जोन प्लान) यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने सभी से निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन कर पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

यहां से आवाजाही करेंगे वाहन
- अल्मोड़ा, बागेश्वर, गरूड़ और सोमेश्वर से हल्द्वानी जाने वाले सभी हल्के और भारी सवारी व माल वाहक वाहन सिकुड़ा बैंड से वाया लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिथौरागढ़, सेराघाट, बेरीनाग, गंगोलीहाट और दन्या से हल्द्वानी जाने वाले समस्त हल्के और भारी सवारी व माल वाहक वाहन बाड़ेछीना, सुवाखान तिराहा वाया लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी जाएंगे।
- रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया से हल्द्वानी जाने वाले सभी हल्के और भारी सवारी व माल वाहक वाहन भतरौंजखान वाया रामनगर होते हुए हल्द्वानी की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed