{"_id":"693efcc38d3aab117602fc85","slug":"the-roar-of-the-leopard-frightened-the-villagers-almora-news-c-232-1-alm1014-137539-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: .तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीण भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: .तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीण भयभीत
Sun, 14 Dec 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड के बरंगल, खल्डुवा, पयालगांव, मालीखेत, मालभीड़ा भाबर और कफलगैर में तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीण भयभीत हैं। स्कूली बच्चे तेंदुए के डर से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। प्रतिनिधि बाला दत्त शर्मा, हरिदत्त बहुगुणा और पूरन सिंह बंगारी ने बताया कि एक वर्ष पहले क्षेत्र में तेंदुए की काफी दहशत रही। एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने लगा है।
उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में टीम भेजकर गश्त करने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंज जैरासी के वन दरोगा अरविंद भंडारी ने कहा कि खल्डुआ क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता का पता चला है। कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए रात-दिन टीम गश्त कर रही है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना भेजी गई है। जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।