फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The right to be restored to the pradhans

प्रधानों के अधिकार बहाल किए जाएं

Sat, 28 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 28 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The right to be restored to the pradhans
चौखुटिया में ग्राम प्रधान एकजुट - फोटो : अमर उजाला

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम प्रधान संगठन की ओर से ब्लाक मुख्यालय में हुई बैठक में प्रधानों ने ब्लाक को सूखा घोषित करने, मनरेगा का भुगतान करने और नगर पंचायत में शामिल ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत से हटाने के साथ ही संबंधित प्रधानों के आहरण वितरण अधिकार को बहाल करने  आदि मांगों को लेकर एक जून से क्रमिक अनशन का ऐलान किया है। 

विज्ञापन


बैठक में प्रधानों ने इसके अलावा स्वजल परियोजना के तहत बने शौचालयों के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान न होने पर रोष जताते हुए शीघ्र भुगतान की मांग की। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में आवश्यकता अनुसार राशन कार्ड बनाने और सिंचाई बाईं और दाईं नहर सहित सभी नहरों में पानी छोड़कर उन्हें सुचारू रूप से चलाने की मांग की। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी का भेजा गया।
विज्ञापन


बैठक में नगर पंचायत में शामिल गांवों के प्रधानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा गया कि बिना प्रधानों को विश्वास में लिए नगर पंचायत का गठन कर दिया गया जो अन्यायपूर्ण है। नगर पंचायत में शामिल गांवों के प्रधानों का कहना था कि उनके शपथ लेने के कुछ दिन बाद नगर पंचायत के चक्कर में उनके वित्तीय अधिकार, मानदेय, स्वच्छ भारत और मनरेगा सहित सभी कार्यों को बंद कर दिया गया। इसके चलते संबंधित सभी दस राजस्व गावों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। लिहाजा जनहित को देखते हुए संबंधित प्रधानों के वित्त सहित सभी अधिकार बहाल किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह, महामंत्री जीवन नेगी, धीरज तिवारी, दयाल मेहरा,  दानसिंह कुमयां, मनोहर संगेला, नवीन बिष्ट, राजेंद्र सिंह, हेम उपाध्याय, बालमसिंह, सुंदर सांणी, हीरासिंह थापा, शारदा देवी, भगवती देवी, गीता शर्मा, लालमणी सती, प्रेम ढौंडियाल, मनोहर रावत आदि कई प्रधान मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed