फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   the-rain-also-occurred-in-almora

अल्मोड़ा में भी हुई बारिश

Sun, 01 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sun, 01 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
the-rain-also-occurred-in-almora

शनिवार रात से ही अल्मोड़ा में मौसम का मिजाज बिगड़ गया। बारिश के चलते ठंड में फिर से इजाफा हो गया है। रविवार को सुबह से ही दिनभर रुक-रुक कर बारिश होते रही। बारिश से बचने को लोग छाता लेकर जरूरी काम पर निकले। रविवार को सार्वजनिक अवकाश के चलते बाजार बंद था। बाजार में लोगों की आवाजाही भी कम रही। बारिश को फसल के लिए लाभदायक माना जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को अल्मोड़ा में पूरे दिन अच्छी धूप खिली रही। रात से मौसम ने करवट ली। देर रात से बारिश शुरू हो गई। रविवार को भी पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होते रही। बारिश से तापमान में गिरावट होने से ठंड फिर से बढ़ गई है। रविवार को अल्मोड़ा में 12 मिमी बारिश हुई, जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया गया। लोगों ने ठंड से बचने को हीटर, अंगीठियां जलाई। बारिश को रबी की फसल गेहूं, जौ, सरसों, सब्जी लाई, पालक, मेथी, आलू, प्याज आदि के लिए अच्छी मानी जा रही है। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. जयदीप कुमार बिष्ट ने बताया कि बारिश रबी की फसल के लिए लाभदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed