फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The proposal to elect the District President from the public is passed

Almora News: जिपं अध्यक्ष का चुनाव जनता से कराने का प्रस्ताव पास

Wed, 24 Jan 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 24 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The proposal to elect the District President from the public is passed
अल्मोड़ा के धारानौला में हुई महापंचायत में मंचासीन पदाधिकारी। संवाद
अल्मोड़ा। कुमाऊं के छह जिलों के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने धारानौला जिला पंचायत सभागार में महापंचायत की। ब्लॉक प्रमुख, जिपं अध्यक्ष का चुनाव जनता से कराने का प्रस्ताव पास किया गया। उन्होंने नौ सूत्री मांगों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी, पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात करने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन



बुधवार को हुई महापंचायत में कार्यक्रम संयोजक पिथौरागढ़ के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि मांगो को लेकर तीनों पंचायतों के प्रतिनिधि अलग-अलग मंच से प्रयास कर रहे थे। अब तीनों संगठन एक साथ मिलकर इन मांगो को पूरा करने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के पंचायत सदस्यों की महापंचायत देहरादून में आयोजित होगी।
विज्ञापन


मांगों को पूरा कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर आंदोलन होगा। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर संभल ने कहा कि इन मांगों को लेकर संगठन ने पूर्व में कई बार प्रदेश सरकार को प्रस्ताव दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान संगठन एकजुट होकर इस आंदोलन में भाग लेगा। यहां संगठन के संरक्षक और भीमताल के क्षेत्र प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट, जिला पंचायत संगठन के संरक्षक धन सिंह रावत, अल्मोड़ा के प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष धीरेंद्र गैलाकोटी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संगठन अध्यक्ष ललित मोहन कांडपाल, प्रधान संगठन पिथौरागढ़ के अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन, नैनीताल जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ बधानी, बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक अध्यक्ष केदार महर, भीमताल की अध्यक्ष हेमा आर्या, द्वाराहाट प्रमुख दीपक किरौला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पास हुए प्रस्ताव

- त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल दो साल बढ़ाया जाए।
- पंचायत में आरक्षण को 10 साल तक यथावत रखा जाए।
-पंचायती राज विभाग का ढांचा पुनर्गठित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed