फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The program in the prison ward of the Jawaharlal Nehru

जेल के नेहरु वार्ड में हुए कार्यक्रम

Sun, 15 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 15 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
The program in the prison ward of the Jawaharlal Nehru

पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहरू के जन्म दिन बाल दिवस पर  स्कूलों और कई अन्य संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने कहा कि आजादी आंदोलन और देश के निर्माण में नेहरू का अद्वितीय योगदान रहा।

विज्ञापन


कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने चाचा नेहरु के योगदान को याद किया। जेल परिसर में स्थित नेहरू वार्ड में हुए कार्यक्रम में भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


वहां पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, मनोज सनवाल, केवल सती, आनंद सिंह बगडवाल, अमरनाथ रावत, परवेज सिद्दीकी, हेम तिवारी, सचिन आर्या, हर्ष कनवाल, परितोष जोशी, विनोद वैष्णव, पंकज वर्मा, राजीव कर्नाटक, सुनील कर्नाटक, जय रावत, नमित जोशी, कवींद्र पंत, नवाज खान, रॉबिन भंडारी, रजनी टम्टा, दीपा त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने बख स्थित शिशु सदन और बालिका निकेतन जाकर बच्चों के साथ चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को फल, मिठाई, चॉकलेट आदि उपहार बांटे।

कार्यक्रम में अशोक पांडे, नरेंद्र बगडवाल, हेम जोशी, अमन अंसारी, शैलेंद्र तिलारा, तेज कृष्ण सिंह, गणेश कोरंगा, सूरज बिष्ट, गौरव वर्मा, यश बोरा आदि मौजूद थे।


बाल दिवस पर हाईस्कूल नौगांव में भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। भाषण में निशा नेगी, रीता नेगी, गुंजन नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। सामान्य ज्ञान में होमी जहांगीर भाभा सदन विजेता और चंद्रशेखर वेंकट रमन सदन उप विजेता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed