{"_id":"576c27314f1c1bd532b4817b","slug":"the-procession-arrived-in-bhikiyasen","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिया बाबा की मूर्ति की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिया बाबा की मूर्ति की शोभायात्रा निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
भूमिया देवता की शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। युवा संगठन की ओर से थौलीपाली के ग्रामीणों ने भूमिया बाबा की मूर्ति की शोभा यात्रा निकालकर रामगंगा संगम में स्नान कराया। बाद में मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा के साथ नवनिर्मित मंदिर में स्थापित कर दिया गया। इसके साथ ही तीन दिन तक चलने वाला धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को थौलीपाली से भिकियासैंण रामगंगा तट तक 12 किमी पैदल चलकर भूमिया बाबा के जयकारों के साथ शोभा यात्रा निकाली। संगम पर हर हर गंगे की गूंज के साथ मूर्ति को स्नान कराया गया।
विज्ञापन
बाद में वापस गांव लौटकर नवनिर्मित मंदिर में पूजा अर्चना के साथ मूर्ति स्थापित की गई। शोभा यात्रा में डुंगर सिंह, चंदन सिंह, पूरन सिंह, विरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, जीवन सिंह, गिरीश सिंह, भूपेश सिंह, गिरधर सिंह सहित अनेक लोग शामिल थे।
विज्ञापन