फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The problem of garbage disposal, drinking water and gas cylinders arose in the district conference of the Chamber of Commerce.

Almora News: व्यापार मंडल के जिला सम्मेलन में उठी कूड़ा निस्तारण, पेयजल व गैस सिलिंडर की समस्या

Sun, 15 Mar 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 15 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
The problem of garbage disposal, drinking water and gas cylinders arose in the district conference of the Chamber of Commerce.
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला सम्मेलन में मंचासीन पदा​धिकारी । संवाद
अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से रविवार को व्यापार मंडल भवन में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सम्मेलन में कूड़ा निस्तारण, पेयजल की समस्या और गैस सिलिंडर से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं नगर निगम के कूड़ा निस्तारण वाहन चालक सत्य प्रकाश रावत को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए व्यापारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्र के व्यवसायियों ने गैस सिलिंडर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने गैस सिलिंडर नहीं मिलने से आ रही परेशानियों को सम्मेलन में रखा। उन्होंने कहा कि मामले में व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान अलग-अलग इकाइयों के अध्यक्षों ने अपने क्षेत्रों से जुड़ी व्यापारियों की समस्याओं को मंच के माध्यम से रखा। जिस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरीश सोनी, विशिष्ठ अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, जिलाध्यक्ष सुशील साह और जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि व्यापार मंडल सभी इकाइयों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान नगर निगम के कूड़ा निस्तारण वाहन चालक सत्य प्रकाश रावत को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए सम्मानित किया गया। अंत में व्यापारियों ने प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सम्मेलन में संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, महिला जिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, जिला उपाध्यक्ष हरीश दरम्वाल, रवि बनौला, शहजाद कश्मीरी, दीप जोशी, पवन साह आशु गोस्वामी, संजीव गुफ्ता, योगेंद्र महाजन, ज्योति कपूर, नरेंद्र कुमार, ललित मिश्रा, अमन नज्जोन, प्रतेश पांडे, राजेंद्र प्रसाद, कमल तिवारी, वरिष्ठ व्यापारी दीप लाल साह, पूर्व जिला महामंत्री ललित कार्की, प्रकाश रावत, महिला नगर उपाध्यक्ष जया साह, नगर सचिव वकुल साह, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र साह, चंदन सिंह, शिवराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, दरबान रावत, बसंत धूवाल, त्रिलोक पुना, प्रमोद पांडे, पूरन बिष्ट, कैलाश तिवारी, हरीश कपकोटी, गणेश पाठ, केदार सिंह, दीपक सुयाल, नवीन जोशी, गोविंद जोशी, चंदन मेहरा, नीरज जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed