{"_id":"68fa651b0ca4ae89d70b30e1","slug":"the-post-of-gynecologist-is-vacant-in-community-health-center-deghat-almora-news-c-232-1-shld1002-135488-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद लंबे समय से रिक्त है। महिलाओं को उपचार के लिए 80 किमी दूर रानीखेत या 140 किमी दूर रामनगर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
देघाट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद स्थानीय महिलाओं को बीमार होने पर उपचार के लिए भटकना पड़ता है। यदि महिला विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार कराना हो तो फिर दूसरे अस्पतालों के चक्कर काटना मजबूरी हो जाती है। दरअसल इस अस्पताल में लंबे समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ का एकमात्र पद रिक्त है। क्षेत्र के भरसोली, बसनल, चौना, उपराड़ी, खलडुवा, मालीखेत, चिंतोली, चनथरखाणी, लालनगरी, खाल्यों, पत्थर खोला, वल्मरा, तामाढौन समेत कई गांवों से बीमार महिलाएं उपचार कराने के लिए सीएचसी देघाट पहुंचती हैं, लेकिन यहां विशेषज्ञ न होने से उन्हें उपचार नहीं मिल पाता है। ऐसे में उन्हें रानीखेत या रामनगर जाकर उपचार कराना पड़ता है। यहां भी कई बार मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण समय पर नंबर नहीं आ पाता है। कई बार देर में नंबर आने पर मरीजों को घर लौटने के लिए वाहन नहीं मिल पाते हैंं। ऐसे में उन्हें होटल में ठहरना पड़ता है। इससे मरीजों को आर्थिक चपत लगती है।
-- -- -- -- -- -- -- --
महिलाएं बोली
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में स्त्री रोग विशेषज्ञ की जल्द तैनाती की जानी चाहिए। महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं को उपचार के लिए अन्यत्र जाने पर दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
लीला देवी, ग्राम प्रधान महग्यारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
रानीखेत और रामनगर आने जाने में काफी परेशानी होती है। आने जाने में एक तो पूरा दिन बर्बाद हो जाता है वहीं पैसा भी अधिक खर्च होता है। अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ की जल्द तैनाती की जाए।
मंजू नेगी, नगरकोटिया मालीखेत
-- -- -- -- --
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रिक्त पद की जानकारी निदेशालय को भेजी गई है। नियुक्ति शासन स्तर से की जाती है।
डॉ. नवीन चंद्र तिवारी, सीएमओ अल्मोड़ा