{"_id":"5fccd9428ebc3ecfe742e43c","slug":"the-post-of-beo-has-been-vacant-in-lamgra-block-for-five-years-almora-news-hld406381527","type":"story","status":"publish","title_hn":"लमगड़ा ब्लाक में पांच सालों से खाली चल रहा है बीईओ का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लमगड़ा ब्लाक में पांच सालों से खाली चल रहा है बीईओ का पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा विकासखंड में क्षेत्रीय युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी (बीईओ) का पद लंबे समय से खाली है। इस कारण युवक और महिला मंगल दलों का गठन, पीआरडी जवानों की ड्यूटी निर्धारण के अलावा ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन में भारी दिक्कतें हो रही हैं।
लमगड़ा विकासखंड में 2016 से लंबे समय से क्षेत्रीय युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी का पद रिक्त है,जिससे विकासखंड के विभिन्न गांवों में युवक और महिला मंगल दलों के गठन आदि में दिक्कतें हो रही हैं। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ युवाओं को नहीं मिल रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि विभाग ने दूसरे ब्लॉक के बीईओ को लमगड़ा ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी है। उधर जिला युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी राजीव नयन तिवारी ने बताया कि लमगड़ा में क्षेत्रीय युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी का पद रिक्त है। धौलादेवी ब्लॉक के बीईओ अशोक कुमार को लमगड़ा का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। खाली पदों की सूचना युवा कल्याण और पीआरडी निदेशालय को भेजी गई है। इन पदों पर नियुक्ति अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से होती है।