{"_id":"580510194f1c1b592c702fba","slug":"the-police-began-a-campaign-to-prevent-youth-substance-abu","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नशे से बचाने को पुलिस का अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नशे से बचाने को पुलिस का अभियान शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए पुलिस ने अल्मोड़ा नगर में अभियान शुरू कर दिया है। पहले चरण में पुलिस ने नशे का प्रयोग कर रहे दर्जनों छात्रों को चिन्हित कर लिया है। पुलिस ने नगर में कई स्थानों पर नशे के अड्डों का भी पता लगा लिया है। वहां जल्द ही छापेमारी की जाएगी। नशे की सामग्री सप्लाई करने वालों के बारे में भी पुलिस को ठोस सबूत मिले हैं। पुलिस का दावा है कि धंधेबाज जल्द ही गिरफ्त में आ जाएंगे।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने नशे की गिरफ्त में आ रहे नाबालिग बच्चों और युवा पीढ़ी को इससे बचाने को अपनी प्राथमिकता में शामिल करते हुए इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस नशे का प्रयोग कर रहे नाबालिग बच्चों के बारे में गोपनीय तरीके से जानकारी जुटा रही है और अब तक दर्जनों छात्रों को चिन्हित कर लिया गया है। नगर में नशे के अड्डों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जहां बैठकर युवा और नाबालिग नशापान करते हैं। यहां शीघ्र ही छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी। जिन बिल्यर्ड सेंटरों में नशे का कारोबार होता है उनका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी हासिल हुई है जो तराई से स्मैक आदि लाकर यहां सप्लाई कर रहे हैं, उन्हें शीघ्र दबोच लिया जाएगा, साथ ही आसपास के कुछ गांवों से चरस की सप्लाई की भी जानकारी मिली है। इन लोगों के बारे में भी सबूत जुटाए जा रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि नशे की गिरफ्त में आए छात्रों को इससे छुटकारा दिलाने और इस पर रोक लगाने के लिए नगर के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक भी बुलाई जाएगी। उनसे भी इसके लिए सहयोग लिया जाएगा। साथ ही चिन्हित बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर आगे सजग रहने को कहा जाएगा।
विज्ञापन