{"_id":"57853c944f1c1b191d13e0d5","slug":"the-plantation-for-protection-of-the-environment-dr-chandra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पयार्वरण के संरक्षण के लिए करें पौधरोपण: डा. चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पयार्वरण के संरक्षण के लिए करें पौधरोपण: डा. चंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र ने कहा है कि वनों के बगैर जीवन का अस्तित्व ही नहीं है। वनों के कटान का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य के साथ ही पर्यावरण पर भी पड़ने लगा है। पयार्वरण के संरक्षण के लिए सभी लोगों को पेड़ों का संरक्षण और पौधरोपण करना होगा। डा. चंद्र वन विभाग द्वारा शीतलाखेत में आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिगड़ता जा रहा पर्यावरण जीवन के लिए चुनौती है। ग्लोबल वार्मिंग के चलते ग्लेशियर पीछे खिसकते जा रहे हैं। बाढ़, भूस्खलन समेत कई प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। बढ़ती जनसंख्या की जरुरतों को पूरा करने के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जरूरी है।
विज्ञापन
इसके लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण और उनका संरक्षण करने की जरूरत है, ताकि पर्यावरण शुद्ध रहने के साथ ही धरती में पीने योग्य पर्याप्त पानी और भोजन सुलभ हो सके। उन्होंने वन अधिनियम, जंगलों के महत्व आदि के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
अध्यक्षता डिप्टी रेंज अधिकारी नितीश तिवारी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. चंद्र समेत सभी लोगों ने बांज, देवदार आदि के पौधे लगाए। कार्यक्रम में कुबेर आर्या, गणेश पाठक, हेम पाठक, हेम तिवारी, लक्ष्मण गिरि, वीरेंद्र साही, विपिन पाठक, नरेंद्र पाल सिंह आदि शामिल थे।