फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The person who called himself a BJP MP committed indecency

खुद को भाजपा सांसद बताने वाले व्यक्ति ने की अभद्रता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The person who called himself a BJP MP committed indecency
जागेश्वर धाम में मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक के साथ खुद को बरेली मंडल का सांसद बताने वाले व्यक - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में शनिवार को मंदिर के कपाट बंद करने पर को लेकर खुद को आंवला बरेली का सांसद बताने वाले व्यक्ति ने जागेश्वर मंदिर प्रबंधक समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट के साथ हाथापाई कर दी। धक्का-मुक्की करने और शोर-शराब होने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हुई तो खुद को भाजपा सांसद बताने वाला व्यक्ति क्षमा याचना करके वापस लौट गया। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं देने से पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खुद को उत्तर प्रदेश के बरेली मंडल के सत्तारूढ़ दल का सांसद बताने वाले व्यक्ति कुछ लोगों के साथ शनिवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे। नियम के तहत मंदिर के कपाट शाम छह बजे बंद कर दिए जाते हैं। मंदिर के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने इस विषय में कथित सांसद को जानकारी भी दी लेकिन वह भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट समेत कर्मचारियों के साथ अभद्रता और हाथापाई कर दी। मौके पर काफी भीड़ एकत्र होने पर कथित सांसद क्षमा याचना मांगकर लौट गए। मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट और स्टाफ ने इसकी जानकारी भनोली की एसडीएम मोनिका को दी। एसडीएम मोनिका ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जिसका ब्योरा मंगाया जा रहा है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को भी अवगत करा दिया गया है। पूरी जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed