फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The people of Melkande halted the Chalnichina-Mehragaon road

मेलकांडे के लोगों ने चलनीछीना-मेहरागांव मार्ग का कटान रुकवाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The people of Melkande halted the Chalnichina-Mehragaon road
मेलकांडे में सड़क कटान का काम रुकवाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत चलनीछीना-मेहरागांव सड़क के निर्माण पर मेलकांडे गांव के ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों ने रविवार रात से सड़क का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क से गांव की वन पंचायत की भूमि कट रही है और गांव को भी सड़क से कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 15.5 किमी लंबी चलनीछीना-मेहरागांव सड़क के कटान के लिए करीब आठ करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। वर्तमान में सड़क के कटान का काम चल रहा है। ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर रविवार रात मेलकांडे के छाना तोक के पास सड़क कटान का काम शुरू किया। इससे ग्रामीण भड़क उठे। रात आठ बजे मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने सड़क के कटान का काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान सेलाकोट, रिखाड़ और मेहरागांव के लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने मेलकांडे के ग्रामीणों के साथ अभद्रता की। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भनोली की उपजिलाधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी से भी की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2015 में किए गए सड़क के सर्वे की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। न ही वन पंचायत और ग्रामीणों से सड़क निर्माण को लेकर अनापत्ति ली गई। अब गांव से करीब एक से डेढ़ किमी दूर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसका मेलकांडे के ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। प्रदर्शन में प्रधान प्रकाश चंद्र पांडे, सरपंच कमला देवी, पूरन चंद्र पांडे, खीमानंद पांडे, भुवन पांडे, जगदीश पांडे, भोला दत्त पांडे, माया देवी, हंसा देवी, रेखा पांडे, गंगा देवी आदि थीं। इधर, निर्माण एजेंसी वाटर एवं पावर कंसंटेंसी सर्विसेज लि. के अवर अभियंता विनीत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के विरोेध के बाद सड़क निर्माण का काम रुकवा दिया गया है। मंगलवार को मेलकांडे जाकर ग्रामीणों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed