{"_id":"b37901c42164f185a7a28d8fc5b657fe","slug":"the-new-collector-sabin-charge-handled-bansal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए जिलाधिकारी सबिन बंसल ने चार्ज संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए जिलाधिकारी सबिन बंसल ने चार्ज संभाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी सबिन बंसल ने कार्यभार संभाल लिया है। वह विनोद कुमार सुमन के स्थान पर आए हैं जिनका स्थानांतरण डीएम चमोली के पद पर हुआ है।
विज्ञापन
नए जिलाधिकारी ने कहा है कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर खास ध्यान देंगे।
विज्ञापन
डीएम का चार्ज लेने के बाद बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी है।
यहां की संस्कृति और साहित्य को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए वह अपने स्तर से पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही महिला सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामान की बिक्री के लिए भी व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी ध्यान देंगे। श्री बंसल 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अब तक वह शासन में कृषि, लघु सिचाई और जलागम विभाग के अपर सचिव थे।
जिलाधिकारी के तौर पर यह उनकी पहली तैनाती है। इस मौके पर सीडीओ प्रकाश चंद्र, एसडीएम रिंकू बिष्ट, रानीखेत के एसडीएम एपी वाजपेयी भी मौजूद थे।