फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The Naujula faction performed the ritual of offering Oda at the Syalde Bikhauti fair.

Almora News: स्याल्दे बिखौती मेले में नौज्यूला धड़े ने अदा की ओड़ा भेंटने की रस्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The Naujula faction performed the ritual of offering Oda at the Syalde Bikhauti fair.
द्वाराहाट। पाली पछांऊ के ऐतिहासिक स्याल्दे बिखौती मेले के दूसरे दिन मंगलवार को बटपुजै मेले में पारंपरिक आस्था और वीरता का अद्भुत संगम देखने को मिला। नौज्यूला धड़े के नौ जोड़ी नगाड़े-निशानों से जुड़े गांवों ने जोशीले अंदाज में ओड़ा भेंटने की प्राचीन रस्म अदा की। इस अवसर पर ईड़ा, छतीना, बमनपुरी, सलालखोला, ध्याड़ी, हाट, कौंला, भुमकिया और तल्ली कहाली गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपने पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, नगाड़े, मशकबीन, रणसिंघा और तुतुरी के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

वीर रस से ओतप्रोत ‘संरकार’ खेलते हुए और हुड़के-चिमटे की थाप पर झोड़ा-भगनौल गाते हुए सभी ओड़ा स्थल तक पहुंचे जहां पारंपरिक विधि-विधान से ओड़ा भेंटने की रस्म निभाई गई। मेले का उद्घाटन विधायक मदन सिंह बिष्ट और मेला समिति अध्यक्ष संगीता आर्या ने रानीखेत रोड पर रिबन काटकर किया। इस दौरान पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, महेश नेगी, पूर्व प्रमुख दीपक किरौला, मेला समिति उपाध्यक्ष हेम रावत, सभासद रेखा देवी,नीतू देवी, निरंजन कुमार साह, हेम मठपाल और नौज्यूला धड़े के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed