{"_id":"585818954f1c1b2064e39347","slug":"the-message-delivered-through-jodon-beti-bachao","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोड़ों के माध्यम से दिया बेटी बचाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोड़ों के माध्यम से दिया बेटी बचाओ का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
झोड़े के माध्यम से बेटी बचाओ का संदेश देती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कन्या इंटर कालेज का सात दिवसीय एनएसएस शिविर यहां भुमकिया में जारी है। शिविर में स्वयंसेवियों ने जहां स्वच्छता अभियान चलाया, वहीं झोड़ों के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। ग्रामीण महिलाओं के साथ शिविरार्थियों ने झोड़ा गायन कर लोगों का मनोरंजन भी किया। इससे पहले नौले, रास्तों की सफाई की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम अधिकारी डा. नीलम सैनी, डा. अमिता प्रकाश ने स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी दी। उत्तराखंड शिल्प रत्न से सम्मानित दीप चंद्र हर्बोला ने मानव जीवन में कला और बिंता के लक्ष्मी चंद्र ने संविधान एवं मूल अधिकारों पर व्याख्यान दिए। इस मौके पर अनीता कोठारी, उषा सामंत, रेनू जोशी, पुष्पा अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन