फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The matter of objectionable comment against the gods and goddess

देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गर्माया

Tue, 03 Jul 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत। Updated Tue, 03 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
The matter of objectionable comment against the gods and goddess
रानीखेत में जुलूस प्रदर्शन करते हिंदुवादी संगठनों के लोग - फोटो : अमर उजाला
 हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ फेसबुक पर आपत्ति जनक टिप्पणी को शेयर करने का मामला गर्मा गया है। आरोपी की लंबे समय बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से भड़के हिंदूवादी संगठनों, व्यापारियों और आम नागरिकों ने यहां प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि समाज का सौहार्द बिगड़ रहा है और प्रशासन के लोग इस संबंध में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों ने बाजार में प्रदर्शन किया, थाने में कोतवाल और संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर एक हफ्ते के भीतर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व रानीखेत में दुकान चलाने वाले एक बाहरी व्यापारी ने फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को शेयर कर दिया था, इसके बाद ही लोगों में आक्रोश है। विहिप और हिंदू जागरण मंच ने पूर्व में भी इसके खिलाफ प्रदर्शन कर, आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। गिरफ्तारी नहीं होने से जनाक्रोश भड़क उठा है। विहिप, हिंदू जागरण मंच, व्यापारियों और अन्य नागरिकों ने यहां शिव मंदिर में बैठक की, इसके बाद प्रदर्शन करते हुए कोतवाली पहुंचे। यहां आरोपी के खिलाफ शीघ्र मुकदमा दायर करने की मांग उठाई। इसके बाद लोग संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय जा धमके, यहां भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विहिप जिलाध्यक्ष किशन जलाल, राजू अधिकारी, भारत पांडे, मनोज जोशी, व्यापारी नेता हर्ष पंत, कामरान कुरेशी, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सभासद संजय पंत, विनोद चंद, राकेश राजौरिया, राजेंद्र जसवाल, जगदीश बाल्मीकि, नीरज बाल्मीकि, मनोज जोशी, बालू रौतेला, विमल भट्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को बंद हों मीट-बारबर की दुकानें
रानीखेत। शिव मंदिर में हुई जनसंगठनों की आम बैठक में नगर में प्रत्येक मंगलवार को मीट और बारबर की दुकानों को बंद करने की मांग उठाई गई। कहा कि पूर्व में इस नियम का पालन होता था, लेकिन अब धड़ल्ले से दुकानें खुल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध लोगों का सत्यापन नहीं होने से आक्रोश
रानीखेत। आम बैठक में इस बात पर आक्रोश जताया गया कि नगर में बाहर से आ रहे संदिग्ध लोगों के सत्यापन का कार्य नियमित नहीं किया जा रहा है। जिस कारण क्षेत्र में चोरी सहित तमाम आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। कहा कि बाहर से आने वाले व्यापारियों द्वारा पूर्व में सामाजिक सौहार्द को भी बिगाड़ने की कोशिश की गई है। कोतवाल नारायण सिंह ने सार्थक कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed