{"_id":"6f7de23d2d0dc6232cf2a9e999e465ce","slug":"the-lifting-of-the-board-exam-center-doonagiri-outrage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूनागिरि से बोर्ड परीक्षा का केंद्र हटने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूनागिरि से बोर्ड परीक्षा का केंद्र हटने से आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) दूनागिरि में लंबे समय से बने बोर्ड परीक्षा केंद्र को हटाने से जनप्रतिनिधि और अभिभावक भड़क उठे हैं। आक्रोशित लोगों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन भेजा। बताया कि दुर्गम क्षेत्र के आधार पर ही यहां परीक्षा केंद्र संचालित था, लेकिन इस बार विभाग ने उसे 25 किमी दूर बिंता स्थानांतरित कर दिया है। यदि परीक्षा केंद्र को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
अभिभावकों का कहना है जीआईसी दूनागिरि दुर्गम क्षेत्र में है। पिछले कई सालों से यहां परीक्षाएं आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बार छात्र-छात्राओं की कम संख्या के आधार पर बोर्ड परीक्षा के केंद्र को हटा दिया गया है। अब यह केंद्र 25 किमी दूर बिंता में स्थापित किया गया है। इस बार हाईस्कूल में 29, इंटरमीडिएट में कुल 30 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है जबकि इसके लिए 75 संस्थागत परीक्षार्थियों की शर्त रखी गई है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने परीक्षा केंद्र को पूर्ववत बनाए रखने की मांग की है। ज्ञापन में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, प्रधान पुष्पा आगरी, त्रिभुवन तिवारी, सुरेश चंद्र, बबीता देवी, जोगा राम, पूरन चंद्र, जवाहर सिंह, नीमा देवी, कौशल्या देवी, दया पांडे, दीपा देवी, शांति देवी, लच्छी राम, रमेश राम, बहादुर सिंह रावत आदि अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन