{"_id":"57cf11fd4f1c1b25563185d5","slug":"the-leaders-were-closing-the-office-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान संगठन ने द्वाराहाट ब्लॉक मुख्यालय में जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान संगठन ने द्वाराहाट ब्लॉक मुख्यालय में जड़े ताले
ब्यूरो, अमर उजाला द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने बंद कराया ब्लॉक दफ्तर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट/चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पूर्ण राशन कार्ड बनाने सहित तमाम मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने यहां ब्लॉक मुख्यालय में तालाबंदी कर दी। धरना प्रदर्शन किया, इस दौरान कहा गया कि जटिल प्रक्रिया के चलते लोगों को राशन कार्ड बनवाने में भारी परेशानी हो रही है। बाद में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधान संगठन के आह्वान पर प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय में तालाबंदी कर दी। वक्ताओं ने कहा कि राशन कार्ड नहीं बनने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्ड बनवाने की प्रक्रिया का सरल बनाने की मांग की गई। मनरेगा योजना अंतर्गत कुशल और अकुशल श्रमिकों को लंबे समय से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जिस कारण प्रधानों को मजदूरों की सुननी पड़ रही है। दो वर्षों से ग्राम पंचायतों में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान पेंशन के लाभार्थियों के खातों में धनराशि नहीं पहुंची है। जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी हो रही है। कई बार लाभार्थियों के आधार कार्ड नंबर भी भेज दिए गए हैं। गरीब और असहाय लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि ब्लॉक में राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से 5799 परिवार छूटे हैं, यह लोग पांच लाख रुपये से नीचे जीवन यापन करते हैं। कार्ड बनाने की पूर्व प्रक्रिया सरल थी, इसे पूर्व की भांति बनाया जाना चाहिए, लेकिन सीडीओ द्वारा यह प्रक्रिया जटिल बना दी गई है। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
संपूर्ण कार्यक्रम में अध्यक्ष महेश पंत, प्रधान अनीता आर्या, विपिन पंत, हिम्मत सिंह, नारायण सिंह, प्रभ नेगी, आनंद पांडेय, हरीश चंद्र, हेमा हर्बोला, जानकी देवी, ख्याली राम, हंसी देवी, कमला देवी, लाल सिंह आदि थे।
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राशन कार्डों की नए सिरे से जांच करने, आय प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त करने, मनरेगा की मजदूरी का भुगतान 15 दिन के भीतर करने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने ब्लॉक कार्यालय में बेमियादी तालाबंदी शुरू कर दी है।
तालाबंदी करने वालों और सभा में संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह, मंत्री जीवन नेगी, दान सिंह कुमंया, मनोहर संगेला, धीरज तिवारी, राजेंद्र सिंह, तारा सिंह, लालमणि सती, नवीन सिंह, दयाल महेरा, कमला देवी, शंकर सिंह बिष्ट, विजय गोरखा, मनोहर सिंह, शंभू दत्त, राधिका देवी, बलवंत सिंह, बालम सिंह आदि थे।