{"_id":"58669ac64f1c1b7675eedefe","slug":"the-last-day-to-submit-the-old-bank-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दिन पुराने नोट जमा करने बैंक पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दिन पुराने नोट जमा करने बैंक पहुंचे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
पुराने नोटों को बदलने एसबीआई पहुंचे ग्राहक।
- फोटो : अमर उजाला
बैंकों में पांच सौ और हजार के नोट जमा करने का अंतिम दिन होने के कारण बैंकों में शुक्रवार को खाताधारकों की भीड़ रही। खासकर एसबीआई में लोग काफी संख्या में पुराने नोट जमा करने और नई करेंसी निकालने पहुंचे। पुराने नोट जमा करने और उनको आरबीआई को भेजने के लिए बैंक कर्मचारियों ने भी खासी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन
आठ नवंबर को हुई नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार और आरबीआई द्वारा नियमों में कई बदलाव किए गए और अब 30 दिसंबर को पांच सौ और हजार के नोट जमा करने की अंतिम तिथि होने के कारण बचे हुए पुराने नोट लेकर लोग बैंक पहुंचे। हालांकि अवधि बीत जाने के बाद भी लोगों को पुराने नोट बदलने के लिए कुछ समय मिलेगा जिसके लिए उनको आरबीआई जाना होगा और नियमों के मुताबिक सारी जानकारी देनी होगी। बहरहाल लोग यह रिस्क लेने से बच रहे हैं। बैंकों से भी हफ्ते में 24 हजार और एटीएम से ढाई हजार की निकासी हो रही है।
विज्ञापन