{"_id":"69da8bd1b4b717ff5409d1d8","slug":"the-journey-from-almora-to-pantnagar-which-used-to-take-hours-will-now-take-minutes-almora-news-c-232-1-shld1002-142029-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा से पंतनगर का घंटों का सफर अब मिनटों में होगा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा से पंतनगर का घंटों का सफर अब मिनटों में होगा तय
Sat, 11 Apr 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पंतनगर का सफर अब आसान होगा। हवाई सेवा प्रदाता कंपनी पवन हंस 15 अप्रैल से अल्मोड़ा-पंतनगर के बीच हवाई सेवा शुरू करने जा रहा है। इससे अल्मोड़ा-पंतगनर की यात्रा सुलभ हो जाएगी। यह सेवा अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड से पंतनगर के बीच संचालित होगी।
अल्मोड़ा से पंतनगर सड़क मार्ग से जाने पर करीब पांच से छह घंटे तक का समय लग जाता है। जाम लगने पर और भी समय अधिक लगता है। बरसात के सीजन में क्वारब पर मलबा गिरने से सड़क बंद हो जाती है। इस कारण यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ता है। ऐसे में लोग समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
लोगों को अब इस समस्या से राहत मिलने जा रही है। अल्मोड़ा से पंतनगर के बीच 15 अप्रैल से हवाई सेवा शुरू होगी। पवन हंस कंपनी का 13 सीट वाला हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। अल्मोड़ा से 15 मिनट में लोग पंतनगर पहुंच जाएंगे। अनुमानित किराया दो हजार रुपये हैं।
विज्ञापन
हेली सेवा का शेड्यूल
सोमवार, शुक्रवार और शनिवार
सुबह 8:30 बजे देहरादून से उड़ान भरकर 9:25 बजे अल्मोड़ा पहुंचेगा
अल्मोड़ा से 9:30 बजे उड़ान भरकर 10 बजे पंतनगर पहुंचेगा
पंतनगर से 10:30 बजे उड़ान भरकर 10:53 बजे नैनीताल पहुंचेगा
नैनीताल से 10:58 बजे उड़कर 11:21 बजे पंतनगर पहुंचेगा
पंतनगर से 11:51 उड़ान भरकर 12:21 बजे अल्मोडा पहुंचेगा
अल्मोड़ा से 12:26 बजे उड़कर 1:21 बजे देहरादून पहुंचेगा
मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार
देहरादून से 8:30 बजे उड़कर 9:25 बजे अल्मोड़ा पहुंचेगा
अल्मोड़ा से 9:30 बजे उड़ान भरकर 10 बजे पंतनगर पहुंचेगा
पंतनगर से 10:30 बजे उड़ान भरकर 11 बजे अल्मोड़ा पहुंचेगा
अल्मोड़ा से 11.05 बजे उड़ान भरकर 12 बजे देहरादून पहुंचेगा
पवन हंस हेली कंपनी पहाड़ में यातायात को सुगम बनाने के लिए हेली सेवा का विस्तार कर रही हैं। कंपनी अब अल्मोड़ा-पंतनगर के बीच नई हेली सेवा शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारियां करीब पूरी हो चुकी हैं।
डीपी आर्या, मैनेजर, पवन हंस