{"_id":"d369878db0933de7e5ee3fe8738d70c2","slug":"the-increasing-tendency-to-blur-fatal-to-society-kalyandas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की बढ़ती प्रवृति समाज के लिए घातक : कल्याणदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की बढ़ती प्रवृति समाज के लिए घातक : कल्याणदास
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Mon, 04 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणिका देवस्थानम डोल आश्रम के संस्थापक बाबा कल्याणदास ने लोगों में बढ़ रही नशे की प्रवृति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा समय पर इस पर अंकुश नहीं लगा तो भविष्य में गंभीर परिणाम सामने आने की आशंका है। बाबा कल्याणदास आश्रम में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा नशे की प्रवृति समाज को पतन की राह पर ले जाती है। पर्वतीय क्षेत्र में भी नशे की प्रवृति बढ़ रही है। इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने लोगों से व्यसनों से दूर रहने का आह्वान किया। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने मौजूद भक्तों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मनुष्य क बीच जब तक समानता का भाव नहीं होगा तब तक संघर्ष चलता रहेगा। सदमार्ग पर चलने से ही मानव के बीच समानता का भाव आ सकता है। बाबा कल्याणदास ने कहा कि आश्रम न्यास ने डोल में संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना की है, ताकि शिक्षा के प्रसार के साथ ही संस्कृति और सभ्यता का संवर्द्धन हो सके। उन्होंने कहा कि न्यास के माध्यम से पब्लिक स्कूल और सचल अस्पताल खोला जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि संतों ने सदैव ही समाज का मार्गदर्शन किया है। संतों के द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर ही कल्याण संभव है। इस अवसर पर संसदीय मनोज तिवारी, दिनेश कुंजवाल आदि ने विचार रखे। संचालन विश्व स्वरूपानंद ने किया। इसके बाद आश्रम प्रांगण में हुए भंडारे में काफी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन