फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The government failed to make the plans work for women

प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए कारगर योजनाएं नहीं बना पाई 

Sun, 08 Jan 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 08 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
The government failed to make the plans work for women
नारी शक्ति सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिला महिला मोर्चा के तत्वावधान में यहां ताड़ीखेत में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मंजू तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर महिलाओं के उत्थान के लिए कारगर योजनाएं नहीं बनाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विमला रावत की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में प्रदेश में महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के विकास के लिए कतई संजीदा नहीं रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान भी किया। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट पुष्पा भट्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कुछ भी कार्य नहीं किया। 
विज्ञापन


महिला सुरक्षा के मामले में सरकार विफल रही, देहरादून नारी निकेतन का मामला इसका उदाहरण है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। आगामी चुनाव की तैयारियां पर चर्चा के दौरान सभी से एकजुट होकर तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री प्रभारी दीपाली कन्याल, कुमाऊं सह संयोजिका लता बिष्ट, लीला बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हेमा नेगी आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर शोभा पंत, प्रभा फर्त्याल, आशा कांडपाल, सीमा जसवाल, भारती भगत, निर्मला नेगी, कल्पना बिष्ट, ध्यान सिंह नेगी, प्रदीप बिष्ट, ललित पांडे आदि मौजूद थे। संचालन महामंत्री ममता भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed