{"_id":"57264fc04f1c1bc17b5cd132","slug":"the-forest-fire-in-ranikhet","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत के जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत के जंगल में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 02 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत के जंगल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जंगलों की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। तहसील के चौबटिया में जंगल की आग सिंवाली गांव तक जा पहुंची। अग्निकांड में गौशाला सहित 14 घास के लूटे (ढेर) राख हो गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बमुश्किल मवेशियों की जान बचाई। राजस्व पुलिस ने प्रभावित गांव का मुुआयना किया। उधर, पंतगांव में अराजक तत्वों ने प्रगतिशील कृषक के छह घास के लूटे और लकड़ी के ढेर को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
उपमंडल क्षेत्र के अधिकांश वन भीषण आग की चपेट में हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक कुल 10 हेक्टेयर ही वन जले हैं। चौबटिया के निकटवर्ती जंगल की आग शनिवार की देर शाम सिंवाली गांव तक जा पहुंची। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण काम धाम छोड़ आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
14 घास के लूटे राख हो गए, इस बीच माधो सिंह की गौशाला आग की चपेट में आ गई। हालांकि मवेशियों को बचा लिया गया, लेकिन गौशाला जलकर राख हो गई। राजस्व उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने मौके का मुआयना कर लिया है। सुदूरवर्ती पंतगांव में किसान नारायण सिंह रावत के छह घास के लूटे और कई लकड़ी के चट्टों को अराजक तत्वों ने देर रात आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
नारायण सिंह गांव में सब्जी उत्पादन और पुष्प उत्पादन का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी अराजक तत्व काफी नुकसान कर चुके हैं। उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक को घटना की जानकारी दे दी है। इधर, बधांण, कालीगाड़, घिंघारीखाल, चिलियानौला सहित तमाम जंगल भी आग से जलकर राख हो चुके हैं। वन विभाग के रैंजर दीवानी राम ने बताया कि अभी तक कुल 10 हेक्टेयर वनों के जलने की सूचना एकत्रित हो पाई है। वन विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।
द्वाराहाट। तहसील के बग्वालीपोखर रावलसेरा में भी शनिवार की रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सायंकाल लगी आग को ग्रामीणों ने बमुश्किल रात्रि साढ़े 12 बजे तक काबू पाया। इस दौरान ग्रामीणों ने जंगल में नए लगे सात हजार पेड़ पौधों का बचा लिया। आग बुझाने में हीरा सिंह बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, राम सिंह, गोविंद सिंह, रुस्तम सिंह, देवा, भुवन, सुंदर सिंह, राहुल बिष्ट, रेवती, किशोर सिंह सहित तमाम ग्रामीणों ने सहयोग किया।