{"_id":"585ffefd4f1c1b8940eeb28c","slug":"the-first-snow-of-the-season-in-the-high-peaks-of-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की ऊंची चोटियों में मौसम का पहला हिमपात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की ऊंची चोटियों में मौसम का पहला हिमपात
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sun, 25 Dec 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
आग सेंकते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जिले में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। धौलछीना, विमलकोट, वृद्धजागेश्वर, आनंदमयी आश्रम और बिंसर की चोटियों में बर्फ की फुहारें गिरी। ऊंची चोटियों में यह इस सीजन का पहला हिमपात हुआ है। हालांकि बर्फ जमी नहीं। वहीं अल्मोड़ा में भी आज सुबह से ही मौसम खराब रहा। दोपहर में तेज हवाएं चलने के बाद अल्मोड़ा में शाम को हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आ गई है।
धौलछीना समेत ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार दोपहर करीब दो बजे हल्की बारिश हुई। कुछ देर बारिश होने के विमलकोट, वृद्धजागेश्वर, आनंदमयी आश्रम, बिंसर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस मौसम की पहली बारिश और हल्की बर्फ की फुहारें भी पड़ी। बदलते मौसम से एका एक कड़ाके की ठंड भी शुरू हो गई है।
अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में पालिका ने अलाव जलाने शुरू कर दिए है। लोग ठंड से बचाव के लिए घरों में हीटर और आग जला रहे हैं। तेज हवा चलने और ठंड बढने से रविवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार भी जल्द सिमट गया। वहीं मालरोड समेत कुछ जगहों पर मजदूरों और अन्य लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। बाद में हल्की बारिश पडने के साथ ही सड़कें भी जल्दी सुनसान हो गई।