फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The first meeting of the Kshepan was boycotted, and the public representatives were upset with the absence of official

Almora News: क्षेपं की पहली बैठक का बहिष्कार, अधिकारियों की अनुपस्थिति से जनप्रतिनिधि नाराज

Thu, 26 Feb 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 26 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The first meeting of the Kshepan was boycotted, and the public representatives were upset with the absence of official
अल्मोड़ा। क्षेत्र पंचायत हवालबाग की विकासखंड सभागार में बृहस्पतिवार को हुई पहली बैठक जनप्रतिनिधियों के विरोध के चलते नहीं हो सकी। अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर जन प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे निर्धारित समय पर बैठक शुरू होनी थी लेकिन दोपहर 12 बजे तक मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, एडीएम, उप जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे। इससे नाराज जनप्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठकें लंबे अंतराल के बाद आयोजित होती हैं ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों का अनुपस्थित रहना विकास कार्यों को प्रभावित करता है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिन के भीतर सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए पुनः बैठक आयोजित नहीं की गई तो ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी और पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य भी रोकने की चेतावनी दी। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने बैठक की कार्यवाही स्थगित करते हुए शीघ्र नई तिथि घोषित करने के निर्देश दिए। प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों का अनुपस्थित रहना लोकतांत्रिक व्यवस्था और पंचायती राज प्रणाली के प्रति गंभीर लापरवाही है। संगठन के महामंत्री विनोद जोशी ने कहा कि बैठक में दूर-दराज से प्रधान अपनी समस्याएं लेकर आते हैं लेकिन अधिकारियों के नहीं पहुंचने से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

ये रहे मौजूद

बैठक में प्रधान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुंदर मटियानी, उपाध्यक्ष चंद्रिका तिवारी, मंत्री प्रमोद चंद्र जोशी, मोहन सिंह, देवेंद्र मेहरा, जमन सिंह, ममता जोशी, पंकज रौतेला, प्रकाश चंद्र जोशी, प्रदीप पालनी, चंद्र प्रकाश, अनिल मोहन, नंदन सिंह, प्रवीण मेहता आदि मौजूद रहे।

-------------
सरयू घाटी के विकास के लिए 25 लाख की घोषणा

दन्या (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत आरासलपड़ में बृहस्पतिवार को जनसभा आयोजित हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंडा ने सरयू घाटी के विकास के लिए 25 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। क्षेत्र प्रतिनिधि दिनेश जोशी ने बताया कि आरेश्वर मंदिर में हेमा गैंडा और जागेश्वर क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने पूजा अर्चना की। इसके बाद ग्राम पंचायत आरासलपड़ में एक जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में मयोली, चिमखोली, फराखोली, दौला, चितौला, मेलगांव, काभडी, टकोली ग्राम पंचायत के लगभग 400 से 500 ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान विधायक मोहन सिंह मेहरा ने चिमखोली ग्राम पंचायत में नहर की मरम्मत के लिए मौके पर जिलाधिकारी से वार्ता की। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंडा ने भी अपने संबोधन में सरयू घाटी के विकास के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नंदा बल्लभ जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, गोपाल सिंह, नीरज पंत, गोकुल चंद्र भट्ट, ईश्वर सिंह, बसंत बल्लभ जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed