फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The fire service's intelligence prevented the fire from reaching the population

Almora News: फायर सर्विस की सूझबूझ ने आबादी तक पहुंचने से रोकी आग

Sun, 18 May 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 18 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The fire service's intelligence prevented the fire from reaching the population
रानीखेत में चिलियानौला के जंगल आग बुझाते फायर कर्मी। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला क्षेत्र के जंगल में रविवार को आग लग गई, जो तेज़ी से फैलते हुए आबादी की तरफ बढ़ने लगी। सूचना पर फायर सर्विस टीम रानीखेत की टीम ने साजो-सामान के साथ मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आग बुझाकर उसे आबादी तक पहुंचने से रोक लिया।
विज्ञापन


फायर कर्मियों ने होजरील और पारंपरिक तरीकों आग पर काबू पाया। अग्निशमन दस्ते की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अगर जरा देर होती, तो आग घरों व होटलों को अपनी चपेट में ले सकती थी। बहरहाल, बड़ा हादसा टल गया और आग के कम फैलने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। यह आग घासफूस तक ही सीमित रही। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने फायर सर्विस टीम की त्वरित प्रतिक्रिया और साहसिक कार्य की सराहना की है। टीम में योगेश कुकशाल, बलवंत नौलिया, अरविंद कुमार, विक्रांत सिंह, दिनेश सिंह भास्कर चन्द आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोट
सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग को आबादी क्षेत्र तक पहुंचने से रोक लिया। हम अपील भी करते हैं कि यदि कोई संदिग्ध या असामाजिक तत्व आग लगाने में लिप्त पाया जाए, तो उसकी तुरंत सूचना प्रशासन या नजदीकी फायर स्टेशन को दें। — वंश नारायण यादव, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed