फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The fan belt of the roadways bus coming from Doon broke, it remained standing for two hours.

Almora News: दून से आई रोडवेज बस की फैन बेल्ट टूटी, दो घंटे खड़ी रही

Thu, 25 Sep 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 25 Sep 2025 11:35 PM IST
सार

अल्मोड़ा में रोडवेज बसें लगातार खराब हो रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हाल ही में देहरादून से आई बस माॅल रोड पर फैन बेल्ट टूटने से दो घंटे खड़ी रही। सुधार के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन
The fan belt of the roadways bus coming from Doon broke, it remained standing for two hours.
रोडवेज स्टेशन पर खड़ी बस। संवाद

विस्तार

अल्मोड़ा। रोडवेज की बसें अब आधे रास्ते में चालक, परिचालक और यात्रियों को धोखा दे रही हैं। इससे जहां चालक-परिचालक परेशान हो रहे हैं वहीं यात्रियों को भी दूसरे वाहनों या बस ठीक होने का इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को देहरादून से सवारी लेकर अल्मोड़ा पहुंची रोडवेज बस माॅल रोड पर खराब हो गई और दो घंटे से अधिक समय तक बस खड़ी रही। बाद में मैकेनिक ने बस ठीक कर लोअर माॅल रोड स्थित कार्यशाला रवाना की।
विज्ञापन

रोडवेज बस (यूके-07 पीए 4222) बुधवार शाम देहरादून रोडवेज बस अड्डे से सवारी लेकर अल्मोड़ा के लिए चली। बृहस्पतिवार की सुबह बस माॅल रोड स्थित पुराने स्टेशन पर पहुंची। बस से यात्री उतर रहे थे तभी बस की फैन बेल्ट टूट गई। सवारी उतरने के बाद बस चालक ने जैसे ही बस स्टार्ट की तो वह स्टार्ट नहीं हुई।
विज्ञापन

दो घंटे से अधिक समय तक बस खड़ी रही। चालक की सूचना पर मैकेनिक को मौके पर पहुंचा और उसने टूटी फैन बेल्ट को ठीक किया। इसके बाद चालक बस को कार्यशाला ले गया। संयोग रहा कि बस की फैन बेल्ट यात्री उतरने के बाद टूटी। यदि रास्ते में चलती बस का फैन बेल्ट टूट जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




रास्ते में आए दिन दगा दे जाती है रोडवेज की खटारा बसें

रोडवेज की खटारा बसें आए दिन यात्रियों को दगा रही हैं। कभी बीच रास्ते में फैन बेल्ट टूट जाती है तो कभी चलती बस का प्रेशर पाइप फट जाता है। इस कारण यात्रियों की जान पर बन आती है। 28 जुलाई 2024 को हरिद्वार से अल्मोड़ा आ रही रोडवेज की बस चौघानपाटा के पास खराब हो गई थी। इसके बाद 29 अगस्त 2024 को बागेश्वर डिपो की बरेली से बागेश्वर जा रही बस अल्मोड़ा के चौघानपाटा में खराब हो गई थी। 30 अगस्त 2024 को अल्मोड़ा-मासी बस करबला में बीच सड़क पर खराब हो गई थी। 20 सितंबर 2024 को लोअर माल रोड स्थित कार्यशाला से रवाना हुई रोडवेज की मासी की बस करबला के पास खराब हो गई थी।
कोट-



रोडवेज की खटारा बसें आए दिन खराब हो जाती हैं। इसके बाद भी इन्हें ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में परिवहन की सुविधाएं ठीक न होने से यात्रियों को टैक्सी वाहनों में महंगा सफर तय करना पड़ रहा है। - मोहन नयाल, अल्मोड़ा


----------



रोडवेज की बसों का आए दिन खराब होना आम बात हो गई है। वर्कशॉप में बसों को सुधारने के लिए कुशल मैकेनिक नहीं हैं। उपकरणों की कमी के कारण उन्हें खराब बसों को सुधारने में दिक्कत होती है। सरकार से परिवहन सेवाओं को ठीक करने के दावे पूरी तरह फेल हैं। - मयंक भोज, अल्मोड़ा


कोट

देहरादून से अल्मोड़ा पहुंची बस का माॅल रोड पर फैन बेल्ट टूट गई थी। मैकेनिक को मौके पर भेजा गया। फैन बेल्ट ठीक कर ली गई है। बस कार्यशाला पहुंच चुकी है। - सुरेश नेेगी, फोरमैन, रोडवेज डिपो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed