फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The entire sub-tehsil was not announced jalali

जालली उप तहसील की घोषणा नहीं हुई पूरी

Sun, 08 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 08 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
The entire sub-tehsil was not announced jalali

सुदूरवर्ती जालली क्षेत्र में भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अनिल शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ घोषणाओं तक सीमित होकर रह गई है। मुख्यमंत्री ने एक साल पहले जालली उप तहसील की घोषणा की थी, लेकिन वह आज तक पूरी नहीं हुई। इस दौरान पार्टी की सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। 15 मार्च से सदस्यता अभियान का अंतिम चरण शुरू होगा।

विज्ञापन


जालली में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार घोषणाओं  के माध्यम से जनता को बरगलाने का कार्य कर रही है। विद्यालयों में शिक्षक नहीं हैं। अस्पतालों में डाक्टरों की भारी कमी है, जिसके चलते आम नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का 50 प्रतिशत सदस्यता अभियान पूरा हो चुका है। अब तक एक हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। अध्यक्षता करते हुए मंडलाध्यक्ष भूपाल खाती ने कहा कि ढाई हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है। जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में महिपाल किरौला उमराव सिंह नेगी, चंदन बिष्ट, जनार्दन पांडे, गोपाल सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह, केशर सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक बिष्ट, जेपीदेव सिंह चौहान, मोहन राम, हरीश पांडे आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed