Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The dream of 119 unemployed youth to get employment came true.

Almora News: 119 बेरोजगार युवाओं का रोजगार पाने का सपना हुआ पूरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The dream of 119 unemployed youth to get employment came true.
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय (माॅडल कॅरियर सेंटर) की ओर से एसएसजे परिसर में रोजगार मेला आयोजित हुआ। इसमें 119 युवाओं को मौके पर नियुक्ति पत्र मिलने से उनके रोजगार पाने का सपना पूरा हुआ। जबकि 348 अभ्यर्थियों का चयन दूसरे चरण के लिए हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए उद्देश्य में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने एससजे परिसर में रोजगार मेला आयोजित हुआ। रोजगार मेले के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल पर हाईस्कूल, इंटर पास, आईटीआई, पाॅलिटेक्निक डिप्लोमाधारी, बीटेक और स्नातक कर चुके 1455 युवाओं ने पंजीकरण किया। रोजगार पाने को महज 1135 युवाओं ने रुचि दिखाई। रोजगार मेले में 61 प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले। पुखराज हेल्थकेयर, बंसल वायर्स, जीफोरएस सिक्योरिटी, मैनपावर ग्रुप ने साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के आधार पर 119 बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। जबकि 348 अभ्यर्थियों का दूसरे चरण के लिए चयन हुआ। सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने नियोजकों से अधिक संख्या में रोजगार मेले आयोजित कर युवाओं को रोजगार से जोड़ने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed