{"_id":"abec335c5316cb2b3f8fc3e13c011b13","slug":"the-district-will-now-organizing-street-plays-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के लिए अब नुक्कड़ नाटकों का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के लिए अब नुक्कड़ नाटकों का होगा आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिले की घोषणा में लगातार हो रहे विलंब से रानीखेतवासी खासे नाराज हैं। अभियान रानीखेत जिला के तहत सुभाष चौक पर स्मृति धरना-13 हुआ। आंदोलन को व्यापक रूप देने पर सहमति बनी। तय हुआ कि एडवोकेट दिनेश तिवारी के नेतृत्व में शीघ्र ही नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सुभाष चौक पर आयोजित धरने परें वक्ताओं ने क्षेत्र की जनता का आह्वान किया कि धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करें। अगला धरना कार्यक्रम सोमवार को अब 12 बजे के स्थान पर दोपहर 11 बजे से सुभाष चौक पर शुरू होगा। अध्यक्षता अभियान के संयोजक डीएन बड़ोला ने की। संचालन पत्रकार विमल सती ने किया।
विज्ञापन
धरने पर पूर्व एमएलसी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीडी शर्मा, दिनेश तिवारी, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, गोपाल गोस्वामी, पूर्व सैनिक देवी दत्त कबडवाल, हरीश चन्द्र जोशी, बंसीधर मठपाल, सभासद संजय पन्त, अब्दुल सलाम, रोहित नेगी, नारायण सिंह बिष्ट, हेमा शाह, प्रीती नेगी, देवकी देवी, उमा रावत, शेखर जोशी, गौरव पुरोहित, एसएस राणा, उमेश चन्द्र जोशी, डीके जोशी, रोहित शर्मा, तपन जोशी, मनोज कुमार, चन्दन राम, परी राम, जगदीश चन्द्रा, शंकर कुमार, आरपी जोशी, कमल सिंह नेगी, बिशन सिंह, गिरीश चन्द्र आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन