फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The death of the child drowned in the skins Flsima

फलसीमा के पास खाल में डूबकर बालक की मौत

Tue, 19 Jul 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Tue, 19 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
 फसलीमा गांव के पास वन विभाग द्वारा बनाए गए एक खाल (छोटा तालाब) में डूबकर पांचवीं में पढ़ने वाले 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर वन विभाग ने पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक वन विभाग ने मृग विहार के निकट जल संवर्द्धन के लिए कुछ चाल-खालों का निर्माण किया है। बताया गया है कि भारी बारिश के बाद इसमें एक खाल में काफी पानी जमा हो गया। फलसीमा के कुछ बच्चे इस खाल के पास खेल रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच नहाने के दौरान फलसीमा निवासी सुनील आर्या (14) पुत्र विनोद कुमार आर्या खाल में डूब गया। सुनील के डूबने पर अन्य बच्चे वहां से भागकर घर पहुंचे और उन्होंने गांव मेें लोगों को घटना की सूचना दी। कुछ देर में सुनील के पिता विनोद आर्या और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस बीच अल्मोड़ा से कोतवाल पीएल वर्मा और वन विभाग के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 खाल में पानी अधिक होने पर शव को निकालने में दिक्कत आई। इस बीच मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों की मदद से लोगों ने खाल की दीवार को तोड़ दिया जिससे उसमें जमा सारा पानी तेजी से बह गया। पानी के साथ ही शव भी करीब तीन किमी दूर गधेरे में पहुंच गया।


उसके बाद शव को गधेरे से लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर सिविल सोयम वन प्रभाग के डीएफओ आरसी शर्मा ने बताया कि पैर फिसलने से सुनील खाल में डूब गया था। उन्होंने बताया पीड़ित परिवार को फिलहाल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। नियमानुसार और भी सहायता दिलाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed